NewsTechnologyUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराजनीति

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर देश ही नहीं, अपितु विश्व के अन्य देशों में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नैतिकता, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य पालन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। समाजसेवी योगेंद्र चौधरी का कहना है कि इसी क्रम में जिले के मारुति कुंज के श्याम कुंज स्थित राघव वाटिका परिसर में विशाल ङ्क्षहदू सम्मेलन का आयोजन समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी व सचिन सौलंकी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। आयोजन में मुख्य रुप से निगम पार्षद नारायण भड़ाना, अमित भड़ाना, हरिकिशन गुप्ता, एपी सिंह और मुख्य वक्ता के रुप में आरएसएस के गुरुग्राम विभाग के चितंबरम शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय जूना अखाड़ा से संत प्रेम गिरि, गौरी शंकर पाण्डेय ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपना आशीर्वाद दिया। वक्ताओं ने धर्म, समाज, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए देश के महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता एवं बच्चों को संस्कारिक बनाने पर बल दिया तथा समाज को संगठन के माध्यम से सशक्त बनाने का आह्वान किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। आयोजन को सफल बनाने में सजीव, दौलत, विजयप्रकाश, सूर्या, दीपेश, मंजीत, संजय कुमार, कविता, सिद्धि द्विवेदी, योगेंद्र, अरविंद, रवि विद्यार्थी आदि का सहयोग रहा।