गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया अभियान को सफल बनाने में जहां केंद्र व प्रदेश सरकारें जुटी हैं, वहीं औद्योगिक प्रतिष्ठान भी इस अभियान को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इसी क्रम में एआईटीएमसी वेंचर्स लिमिटेड (एवीपीएल), स्टार्टअप स्टेयर्स और विक्टरी इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरनेशनल ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसको लेकर दोनों ने एक एमओयू भी साइन किया है। एवीपीएल की संस्थापक व प्रबंध निदेशक डा. प्रीत संधू व विक्टरी इलेक्ट्रिक के संजय पोपली का कहना है कि स्किल डवलपमेंट सीधे रोजगार आधारित उद्यमिता से जुड़ा होना चाहिए। स्किल डवलपमेंट का उद्देश्य ठोस आर्थिक परिणाम देना होना चाहिए। उनका कहना है कि देश के विभिन्न प्रदेशों स्थित करीब 70 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शिक्षा प्राप्त करने रहे युवाओं को ईवी सर्विस, मेंटेनेंस और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप के तहत ही होगा। उनका यह भी कहना है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को ईवी केंद्रों व अन्य संस्थानों में रोजगार भी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उनके इस अभियान से जहां देश विकसित होगा, वहीं युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। डा. प्रीत संधू का कहना है कि वह एक संरचित स्किल -टू-इनकम’ मॉडल विकसित करना चाहती हैं।
आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया अभियान को लगेंगे पंख : डा. प्रीत संधू

