NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अशोक विहार और पालम विहार क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कन बना हादसे का कारण, लोगों में रोष

गुरुग्राम। पालम विहार अंतर्गत अशोक विहार गेट नंबर 3 के समीप और कृष्णा चौक से पहले बस रूट नंबर 222 के पास सडक़ के बीचों-बीच सीवर का ढक्कन पिछले कई दिनों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, लेकिन संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों राजेश पटेल, गौतम, अजय, रूपा, काजल, जितेंद्र, मोनिका, अरुण, शक्ति, आरके प्रसाद का कहना है कि मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कन होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के समय अंधेरे में यह गड्ढा और भी खतरनाक साबित हो सकता है, जिससे कोई भी गंभीर रूप से चोटिल हो सकता है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि गत कई दिनों से सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार चिंता जताई जा चुकी है, पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि इस क्षतिग्रस्त सीवर के ढक्कन को अविलंब ठीक कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।