NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

अनलॉक-2 का दूसरा दिन कोरोना पॉजिटिव के मामलों में आई कमी कोरोना से स्वस्थ होकर जाने वालों की दर में हुई वृद्धि जिला प्रशासन की कार्यकुशलता से ही हो पाया है यह संभव कंटेनमेंट जोन में बरती जा रही है पूरी सख्ती यातायात रहा सामान्य

गुडग़ांव, कोरोना वायरस के प्रकोप से प्रदेशवासियों को
बचाने के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन प्रयासरत है। जिला प्रशासन
जिलेवासियों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता करने का जोखिम नहीं
उठाना चाहता। गत सप्ताह कोरोना पॉजिटिव की संख्या में प्रतिदिन वृद्धि
होती देखी जा रही थी, लेकिन इस सप्ताह में जहां कोरोना पॉजिटिव कम मिल
रहे हैं, वहीं कोरोना से जंग लडऩे वालों का स्वस्थ होने में भी जबरदस्त
वृद्धि हुई है। यह वृद्धि दर करीब 70 प्रतिशत बताई जा रही है। इस सबका
श्रेय जिला प्रशासन की कार्यकुशलता और व्यवस्था को ही जाता है। अनलॉक-2
पहली जुलाई से प्रदेश में लागू कर दिया गया है, जिसमें गुडग़ांव जिला
स्थित सभी शॉपिंग मॉल्स को समुचित दिशा-निर्देशों का पालन करने के आदेश
देने के साथ खोल दिए गए हैं। हालांकि पब-बार व जिम एवं धार्मिक स्थलों को
अनलॉक-2 में भी नहीं खोला गया है। जिला प्रशासन कोरोना को देखते हुए
लोगों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करना चाहता। इसी कारण
इन सेवाओं को फिलहाल नहीं खोला गया है। प्रदेश सरकार ने आगामी 27 जुलाई
से प्रदेश के स्कूलों को खोलने के आदेश फिलहाल जारी किए हैं। हालांकि
प्रदेश सरकार ने 26 जुलाई तक समर वेकेशन की घोषणा भी की है, लेकिन इस
दौरान छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देने की व्यवस्था जारी रहेगी। अनलॉक-2 के
दूसरे दिन जिला प्रशासन ने कोरोना पीडि़तों के लिए कंटेनमेंट जोन बनाए
हुए हैं। प्रशासन ने वीरवार को जिले में 107 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इन
कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन ने पूरी सख्ती बरतने के आदेश अधिकारियों
को दिए हैं। हर कंटेनमेंट जोन के लिए अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।
आदेशों का पालन कराने के लिए इन जोन में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी
तैनात किए हैं, ताकि वे जोन में बेवजह घूमने वालों पर सख्ती कर सकें और
सामाजिक दूरी व फेस मास्क लगाने के आदेशों का पालन कराया जा सके। हालांकि
जिला प्रशासन ने अनलॉक-2 में नगर बस सेवा शुरु भी करा दी है। फिलहाल 6
रुट पर बस सेवा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए शुरु कर दी गई
हैं। बसों में सवार होने से पहले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग भी की जा
रही है। इसी प्रकार शॉपिंग मॉल्स में प्रवेश करने वालों पर भी
सुरक्षाकर्मियों की पूरी नजर है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी समय-समय पर
शॉपिंग मॉल्स का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि जिला प्रशासन के
दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा सके। वीरवार को अनलॉक-2 के दूसरे दिन
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात सामान्य रहा। शहरवासी फेस मास्क का
इस्तेमाल करते दिखाई दिए, लेकिन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सामाजिक
दूरी का लोग पूरा पालन नहीं करते दिखाई दिए।

Comments (3)

  1. В лабиринте ставок, где любой ресурс пытается привлечь гарантиями быстрых выигрышей, онлайн казино рейтинг
    становится как раз той путеводителем, что направляет сквозь дебри рисков. Тем профи плюс начинающих, кто устал от пустых посулов, это помощник, чтобы почувствовать реальную отдачу, как вес ценной монеты в пальцах. Без ненужной воды, просто реальные площадки, там отдача не лишь число, а реальная везение.Составлено на основе поисковых запросов, как ловушка, что вылавливает самые свежие тренды в рунете. Тут отсутствует роли про стандартных приёмов, всякий пункт словно карта у игре, там обман выявляется мгновенно. Профи знают: на стране тон письма на иронией, там юмор скрывается как совет, позволяет обойти обмана.В http://www.don8play.ru данный рейтинг ждёт словно раскрытая раздача, подготовленный на игре. Зайди, если нужно увидеть ритм подлинной ставки, минуя иллюзий и провалов. Тем что ценит тактильность выигрыша, такое словно взять карты у ладонях, минуя пялиться в монитор.

Comment here