NCRअर्थव्यवस्थादेशराज्य

अनलॉक वन का पहला दिन जिले में कोरोना पीडि़तों की संख्या में वृद्धि होने से जिला प्रशासन व आमजन हैं चिंतित दिल्ली सरकार ने दिल्ली सीमाएं सील करने के दिए आदेश दिल्ली से आने-जाने वाले श्रमिकों की समस्याएं और बढ़ी सामाजिक दूरी व प्रशासन के आदेश की नहीं हो पा रही है पालना

गुडग़ांव, कोरोना वायरस के प्रकोप से प्रदेशवासियों को
बचाने के लिए करीब 70 दिन के 4 चरणों का लॉकडाउन समाप्त हो चुका है।
प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के परामर्श से अनलॉक वन की घोषणा प्रदेश
में की है। इस अनलॉक के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों व सेवाओं को छोडक़र
अधिकांश सामाजिक दूरी व कोरोना से बचाव के उपायों की शर्तों के साथ खोल
दिए गए हैं। अगले सप्ताह जो सेवाएं बची हैं उन पर विचार-विमर्श कर उन्हें
8 जून से खोले जाने की घोषणा प्रदेश सरकार ने की हुई है। अनलॉक के प्रथम
दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोबारियों ने जिला प्रशासन के
दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने प्रतिष्ठान खोले। शहर के मुख्य सदर बाजार,
सोहना चौक व अन्य क्षेत्रों में सामाजिक दूरी का बड़ा अभाव देखने को मिल
रहा है। कुछ क्षेत्रों में तो लोग बिना फेस मास्क लगाए ही घूमते नजर आ
रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने सामाजिक दूरी व फेस मास्क लगाने की
हिदायत जारी की हुई हैं, लेकिन कुछ लापरवाह लोग प्रशासन के आदेशों की ही
धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी
चाहिए। उधर जिले में कोरोना पीडि़तों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि
होती जा रही है। जो जिला प्रशासन व जिलेवासियों के लिए चिंता का विषय बनी
हुई हैं। प्रदेश सरकार ने दिल्ली-गुडग़ांव सीमाएं खोलने की घोषणा गत दिवस
कर दी थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने दिल्ली सीमाओं को सील करने के आदेश
सोमवार को जारी कर दिए हैं। दिल्ली सरकार का तर्क है कि पड़ोसी प्रदेशों
के जिलों से आने वाले लोगों के कारण ही दिल्ली में कोरोना पीडि़तों की
संख्या में वृद्धि होती जा रही है। इसलिए सीमाएं सील करनी जरुरी हैं।
गुडग़ांव से दिल्ली जाने वाले लोगों के सामने फिर से समस्या उत्पन्न हो गई
है। उद्योग विहार क्षेत्र में काम करने के लिए दिल्ली से गुडग़ांव आने
वाले श्रमिकों की समस्या और अधिक बढ़ गई है। हालांकि गुडग़ांव प्रशासन भी
दिल्ली-गुडग़ांव सीमा पर पूरी नजर रखे हुए है, लेकिन कोरोना पीडि़तों की
बढ़ती संख्या को देखते हुए हर कोई परेशान नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने
रात्रि के 9 बजे से प्रात: 5 बजे तक रात्रि कफ्र्यू जारी रखने का फैसला
भी लिया हुआ है। इससे पूर्व यह कफ्र्यू सायं 7 बजे से प्रात: 7 बजे तक का
था। जिला प्रशासन ने रात्रि के कफ्र्यू में किसी भी तरह की छूट न देने के
आदेश जारी किए हैं कि आपात काल में ही कफ्र्यू में छूट संभव है। जो
प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ प्रशासन कार्यवाही
करेगा। बिना वैध पास के दिल्ली-गुडग़ांव सीमाओं में प्रवेश नहीं करने दिया
जा रहा है।

Comments (4)

  1. В лабиринте азарта, где всякий ресурс пытается привлечь обещаниями простых выигрышей, рейтинг лучших казино игр
    является той самой путеводителем, что проводит сквозь ловушки подвохов. Игрокам хайроллеров да дебютантов, что пресытился из-за ложных заверений, такой помощник, чтобы ощутить настоящую выплату, будто ощущение выигрышной монеты в пальцах. Без пустой воды, просто проверенные площадки, там выигрыш не лишь цифра, но конкретная везение.Собрано на основе яндексовых запросов, как ловушка, что ловит топовые горячие тенденции на сети. В нём отсутствует роли про клише трюков, любой элемент будто карта на столе, в котором обман раскрывается немедленно. Профи понимают: в стране стиль письма с подтекстом, где ирония притворяется как совет, позволяет обойти обмана.В https://don8play.gitbook.io/don8play-docs/untitled данный список лежит будто готовая карта, подготовленный на раздаче. Посмотри, коли желаешь увидеть биение настоящей игры, обходя мифов и провалов. Игрокам кто ценит вес удачи, такое как взять ставку у пальцах, а не пялиться в дисплей.

Comment here