गुरुग्राम। भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय आईसीसी अंडर 19 विश्वकप के फाइनल मैच में इंग्लैण्ड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत छठी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। जैसे ही विश्वकप में टीम ने जीत दर्ज की, पूरा देश झूम उठा और जीत का जश्र मनाने लगा। साईबर सिटी में भी जमकर जश्र मनाया गया। राम विहार स्थित एक निजी स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने भारतीय टीम की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाडियों को बधाई दी। सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि भारतीय टीम के युवा क्रिकेटरों ने छठी बार विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है। सभी खिलाडियों ने टीम की जीत में अपना अपना योगदान दिया। हमें अपनी भारतीय टीम पर नाज है। इस अवसर पर विनीता, आंचल, मानसी, सूरज, आर्यन, मनीष, धर्मवीर, रितेश, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
अंडर 19 विश्वकप की जीत पर झूमे प्रशंसक, मनाया जश्र

